फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला से छेड़छाड़ पर भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों की ओर से खेड़कीदौला थाने में तीन एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला गांव में पिछले दिनों महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने पर दो पक्ष भिड़ गए थे। मारपीट के वीडियो अब वायरल हुए हैं। दोनों ओर से चली लाठियों में महिला सहित छह लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

मामले में खेड़कीदौला थाने में तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें एक पक्ष ने पॉक्सो एक्ट के तहत एक एफआईआर और दूसरे पक्ष की ओर से मारपीट की दो एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार करके भोंडसी जेल में भेजा जा चुका है। खेड़कीदौला गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। इसके बाद महिला के पति ने पड़ोसी के साथ मारपीट की तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। महिला ने पड़ोसी पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामल दर्ज कराया। वहीं, दूसरे पक्ष के साथ मारपीट मामले में दो एफआईआर दर्ज कराईं हैं। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इनमें महिलाएं लाठियां बरसाती नजर आ रही हैं। झगड़े की सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी और स्थिति को नियंत्रित किया। खेड़कीदौला थाने से निरीक्षक विरेंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में एक पक्ष के दो लोग भोंडसी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें