फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला थाने में पूछताछ के दौरान भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच महिलाओं समेत 11 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-51 स्थित महिला थाने में घरेलू कलह में पति-पत्नी से पूछताछ कर रही महिला पुलिसकर्मी के सामने दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में झगड़ा होता देख थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें अलग किया। महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया। पांच महिलाओं समेत 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



महिला थाना सेक्टर-51 की हेड कांस्टेबल नीलम ने शिकायत में बताया कि कन्हई निवासी पूजा ने अपने पति डूंडाहेड़ा निवासी मनीष व उसके माता पिता के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दी थी। वह इस मामले की जांच अधिकारी है। बृहस्पतिवार को पूजा अपने मायके के लोगों के साथ थाने में आई थी। पुलिस ने मनीष को जांच में शामिल हाेने का नोटिस देकर बुलाया था। मामले की जांच में मनीष अपने पिता वेदराम सहित अन्य परिजनों के साथ थाने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों पक्षों को आमने -सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही थी कि उसी दौरान दोनों पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया। पहले वह एक दूसरे से गाली गलौज दे रहे थे। उसके बाद फिर वह मारपीट करने लगे। इस दौरान यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग कराया और इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को अपने साथ थाने में ले आई। पुलिस ने पूजा, कमलेश, अनिता सविता, विनिता, सुबोध, रोहित, राहुल, मनीष, वेदराम और विशाल के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस थाने से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें