फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, कुल संख्या हुई 10

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में डेंगू के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब तक डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को 62 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए, जबकि एक जनवरी से अब तक कुल 4,096 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के 10 मरीज और मलेरिया के कुल चार मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को 13,501 घरों का सर्वे किया, जबकि एक जनवरी से अब तक 8,27,484 घरों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। विभाग ने मच्छरों के लार्वा की रोकथाम के लिए अब तक 1,007 नोटिस भी जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें