फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंगलसूत्र झपटने वाले दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने बाइक पर सवार होकर मंगलसूत्र झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से छीना गया मंगलसूत्र बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गुरुग्राम के अलग-अलग थानों में कुल 20 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान नैनीताल (उत्तराखंड) की शांति कुंज कॉलोनी निवासी शुभम और नवादा (बिहार) के बाली गांव निवासी सूरज के रूप में हुई है। आरोपी शुभम के खिलाफ छीनाझपटी संबंधित धाराओं के तहत वर्ष 2018 से वर्ष 2025 तक गुरुग्राम के अलग-अलग थानों में 15 मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी सूरज के खिलाफ भी छीनाझपटी संबंधित धाराओं के तहत वर्ष 2018 व वर्ष 2025 में गुरुग्राम के अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें