गुरुग्राम। नशा करने का विरोध करने पर शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के प्रयास में सीआईए सेक्टर 10 की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने वारदात वाले दिन ही दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ दबोचा था। पुलिस पूरी घटना में आरोपियों की धरपकड़ सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर के आधार पर कर रही है।
मामले में सेक्टर-10 सीआईए की टीम ने दो आरोपियों सचिन व साहिल को 2 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था जिन्होंने पूछताछ में बताया कि अजय का साहिल से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश के चलते अजय पर हमला किया गया, जिसके बाद सेक्टर-10 अपराध शाखा ने फिरोज गांधी कॉलोनी के मनीष उर्फ मोनू व बसई एंक्लेव के शानू को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो