पटौदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत उन्होंने मानेसर में पौधा लगाकर लोगों से प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को समझने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आज से ही ठोस प्रयास करने होंगे। संवाद