फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो मॉडल रोड बनेंगी, सुगम होगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसई चौक से ओल्ड रेलवे रोड तक और ओल्ड रेलवे रोड से इफको चौक तक बनेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए 52.56 करोड़ रुपये की लागत से दो मॉडल रोड बनाई जाएंगी। सोमवार को सुखराली गांव के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुकेश शर्मा ने दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से शहर में आवागमन सुगम होने और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
योजना के तहत गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से बसई चौक से ओल्ड रेलवे रोड तक 27.08 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल रोड बनाई जाएगी। वहीं, ओल्ड रेलवे रोड से इफको चौक तक सड़क के निर्माण पर 25.48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों सड़कों पर ड्रेनेज, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट को बेहतर किया जाएगा। दोनों सड़कें पुराने शहर के लोगों के लिए खास हैं और वर्तमान में जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने जनप्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस दौरान स्थानीय जरूरतों, नागरिकों के सुझावों और विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि गुरुग्राम में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में शहर के विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विकसित गुरुग्राम के लक्ष्य को पूरा करने के लिए शहर के सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मेयर राजरानी मल्होत्रा, डिप्टी मेयर अनूप सिंह भाम्भू, पार्षद उषा वर्मा, पार्षद आशीष गुप्ता, अर्जुन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, मनोनीत पार्षद विक्रांत यादव और कृष्ण स्वामी सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें