फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शादी से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रामपुरा फ्लाईओवर से उतरते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर रामपुरा फ्लाईओवर से उतरते वक्त शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया।
पुलिस का कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और आसपास लगे कैमरों की मदद से ट्रक की पहचान हो गई है। जल्द ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। शुक्रवार देर रात को खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के दिल्ली नंबर की कार में सात लोग राजस्थान में स्थित एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली के आनंद पर्वत की तरफ जा रहे थे,तभी दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रामपुरा फ्लाईओवर से उतरते वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार को कई फीट दूर घसीट कर लेकर गया और चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया।

हादसे की सूचना पर ईआरवी और खेड़की दौला थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से कार में सवार सात लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। पांच घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव दरियापुर निवासी मंगल सिंह और पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर के निवासी गोविंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मंगल सिंह और गोविंद सिंह दोनों ही ढोल बजाने का काम करते थे। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दी गई है।

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर परमजीत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा। ट्रक की पहचान हो गई है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन




ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर
बृहस्पतिवार देर रात को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे तीन वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो और कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें