फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 थाने व सिविल लाइंस थाने की पुलिस का रही मामलों की छानबीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो घायल हो गए। घायलों की शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थाने व सिविल लाइंस थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
सेक्टर-10 थाना में दी शिकायत में सेक्टर-10ए निवासी हरबंस लाल तनेजा (83) ने बताया कि 18 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह गली में घूम रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसको टक्कर मार दी। हादसे क बाद चालक बाइक को लेकर भाग गया। घायल बुजुर्ग के बेटे ने उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दीपक ने बताया कि पीड़ित ने हादसे के 19 दिन बाद अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
दूसरे मामले में हंस एन्क्लेव सेक्टर-32 निवासी विनोद शर्मा ने सिविल लाइंस थाने में दी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल को वह स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-34 से दिल्ली की ओर जा रहा था। राजीव चौक फ्लाईओवर से सर्विस लेन पर गया तो एक गाड़ी ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में विनोद शर्मा की चार पसलियों व कंधे की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल परमवीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि स्कूटी को टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें