फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसों में दो घायल, अस्पतालों में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़कीदौला और सेक्टर-65 थाने में वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया है। पीड़ितों की शिकायत पर खेड़कीदौला थाने व सेक्टर-65 थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर निवासी सचिन तिवारी ने खेड़कीदौला थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विपिन डिलीवरी बॉय काम करता है और 31 मई की रात करीब 8 बजे सेक्टर-82 से हयातपुर में ऑर्डर देने स्कूटी पर जा रहा था। जयसिंह चौक के पास ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे उसके भाई विपिन को चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-65 थाने में दी शिकायत में दिल्ली निवासी अमित कुमार ने बताया कि वे 6 अप्रैल को बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम के सेक्टर-85 आए थे। घाटा रेडलाइट के पास पानी के टैंकर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई व वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने 6 जून को पानी के टैंकर चालक के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें