दो कांवड़ियों की टोली के बीच झगड़ा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सटे गुरुग्राम इलाके में दो कांवड़ियों की टोली के बीच झगड़े की खबर सामने आई है। जलाभिषेक करने के बाद दोनों टोली आपस में भिड़ गईं। मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं तो वहीं कई लोग घायल हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे में लाठी डंडे से हमला करते लोग दिखे हैं।