फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोने के दो बिस्किट, अंगूठी और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना के अंतर्गत ज्योति पार्क क्षेत्र में 23 अप्रैल को घर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने 100-100 ग्राम के सोने के दो बिस्किट , अंगूठी और करीब 40 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। घटना के दौरान परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चोरी संबंधी धारा के तहत न्यू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घर से चोरी करने वाले चोर की तलाश कर रही है। पुलिस को यह शिकायत फर्रुखनगर के हरीनगर डूमा गांव निवासी रश्मि फलसवाल ने दी। न्यू कॉलोनी थाना के एसआई व जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरी करने वाले आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें