फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की रैंकिंग 2026-27 में सराहा गया डॉ. पुष्पा अंतिल का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की रैंकिंग 2026-27 में द्रोणाचार्य महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल को उनके अच्छे काम के लिए सराहा गया है। रैंकिंग रिपोर्ट में डॉ. अंतिल की उदार सोच, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और नवाचार-आधारित शैक्षणिक वातावरण के निर्माण की सराहना की गई है। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय ने न केवल अकादमिक उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित किए, बल्कि उच्च शिक्षा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। डॉ. अंतिल के नेतृत्व में डिजिटल द्रोणा पहल के तहत स्मार्ट कक्षाएं शुरू की गईं, परिसर में हरित क्षेत्र विकसित किया गया और बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें