गुरुग्राम। अपराध शाखा सिकंदरपुर ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-57 से युवती समेत दो विदेशी नागरिकों को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को 15 ग्राम कोकीन और 29 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान अफ्रीका निवासी स्टानर और महिला की पहचान नाइजीरिया निवासी अतिनहुनवा इटिनोसा के रूप में हुई है। अपराध शाखा की टीम पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने अलग-अलग मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस इन लोगों से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। संवाद