मुख्यमंत्री किसान सुरक्षा योजना के तहत दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहार मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत दो किसानों को कुल 3.25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। मार्केट कमेटी अध्यक्ष मनोज मोकलवास ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और पटौदी विधायक बिमला चौधरी के निर्देश पर यह सहायता प्रदान की। ढाणी मुस्सेपुर निवासी जगदीश चंद्र को खेत में कार्य करते समय रीढ़ की हड्डी टूटने पर 2.50 लाख रुपये का भुगतान पत्र सौंपा गया।
वहीं, जाटौली निवासी शिव कुमार को खेत में जोताई करते समय पांव की दो उंगली कटने पर 75,000 रुपये दिए गए। यह भुगतान पत्र मार्केट कमेटी कार्यालय में सौंपे गए। कृषि कार्य के दौरान घटना होने पर किसान संबंधित कागजात कार्यालय में जमा करा सकते हैं। डिजिटल माध्यम से भी आवेदन स्वीकार किए जाते हैं।