फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अदालत में दो फर्जी जमानतदार गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाजी नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने जिला अदालत में सोमवार को दो अलग-अलग मामले में फर्जी नाम से जमानत लेने पहुंचे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास फर्जी आधार कार्ड मिला है। पुलिस आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर यह जानने में जुटी है कि उनकी ओर से अब तक कितने लोगों को फर्जी तरीके से जमानत दिलाई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान रामअवतार और आकाश के रूप में हुई। कोर्ट रीडर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अमितेंद्र सिंह की अदालत में सोमवार को ईश्वर देवी बनाम ओम ट्रेडर और जितेंद्र कुमार जैन बनाम हेमंत का मामला सुनवाई के लिए था। आरोपी की तरफ से कृष्ण लाल को अदालत में लाया गया। जांच में पता चला कि आरोपी को वह न ही जानता था और न ही उसका रिश्तेदार था। दूसरे मामले जितेंद्र कुमार जैन बनाम हेमंत के मामले में भी अदालत में सुनवाई थी। इसमें तेज राम अदालत में आया था। उसने भी फर्जी आधार कार्ड और फर्जी जमीनी कागजात जमानत के लिए अदालत में लगाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें