फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ईदगाह से लौटते ही भिड़े दो गुट

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। आकेडा थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे व फरसे चले। झगड़े में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव में जमील सरपंच गुट और रमजी गुट के बीच लंबे समय से पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में पंचायत की जमीन से कथित तौर पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था, जिसका रमजी गुट के लोगों ने विरोध किया था। इसी विवाद की रंजिश को लेकर ईद के दिन दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना मिलते ही आकेडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आकेडा थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें