फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो कर्मचारियों ने कंपनी से की 25 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार बुक करने के नाम पर अपने खातों में डलवाए रुपये, धनतेरस पर ग्राहकों को कार नहीं मिली तो हुआ खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एक कार शो रूम के दो सेल्स एग्जीक्यूटिव ने धोखाधड़ी कर कई ग्राहकों से 25 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके अलावा कार शो रूम का गोपनीय डाटा भी अन्य कार कंपनियों को बेच दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब दो ग्राहक धनतेरस पर शो रूम में कार लेने पहुंचे और उन्हें कार नहीं मिली। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
टाइम टावर एमजी रोड पर डीएम हुंडई (डेफी मोटर प्रा. लि.) का कार शो रूम है। कंपनी के निदेशक हरविन्द्र पाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यादव कालोनी बल्लभगढ़ निवास राकेश सिंह और बुराड़ी उत्तरी दिल्ली दिल्ली निवासी विनीत कौर कम्पनी में बतौर सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर कार्यरत थे। पीड़ित का कहना हैं कि दोनों आरोपियों ने अपने निजी फायदे, कम्पनी की छवि खराब करने की नियत और आर्थिक नुकसान पहुंचाने की नियत से बहुत ग्राहकों से नई गाड़ियां बुक करने की एवज में करीब 20-25 लाख रुपये अपने निजी बैंक खातों में यूपीआई आदि के माध्यम से डलवाये। समय पर कार नहीं मिलने से ग्राहकों की लगातार शिकायतें आने लगी।
विज्ञापन

धनतेरस पर नहीं मिली कार तो मामले का हुआ खुलासा
हरविन्द्र पाल सिंह के अनुसार साउथ वेस्ट निवासी जतिन कुमार और बरेली यूपी निवासी शिवम मित्तल ने धनतेरस पर शोरूम में आकर कार नहीं मिलने पर भला बुरा कहा। इसके बाद दोनों की हरकतों के बारे में पता चला। जतिन कुमार व शिवम मित्तल के खिलाफ शिकायत दी गई। इस पर कंपनी ने जांच कराई तो पता चला की दोनों ने कंपनी की छवि खराब करने की नियत से, ग्राहकों से अपने निजी खातों में पैसे लिए और उन्हें झूठे आश्वासन दिए। आरोपियों ने फर्जी रसीदें कंपनी की तैयार की और राशि वसूलने की रसीदें साइन करके ग्राहकों को दी गई। राकेश सिंह 10 नवंबर से ही कंपनी में नहीं आ रहा है और विनीत कौर शोरूम से यह कहकर निकल गई की उसके पिता को हार्ट अटैक आया है।
विज्ञापन

हरविन्द्र पाल ने अंदेशा जताया है कि आरोपियों ने कंपनी का गोपनीय डाटा व पासवर्ड इत्यादि भी पैसे लेकर दूसरी कार कंपनियों को बेच दिया है। कम्पनी को आरोपियों की गलती के कारण शिवम मित्तल व जतिन कुमार को गाड़ियां उपलब्ध करानी पड़ी। मामले का खुलासा होने पर प्रतिदिन ग्राहकों के फोन आ रहे हैं क्योंकि फर्जी रसीदें देकर लोगों से काफी पैसे ले रखे हैं। डीएलएफ सेक्टर 29 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी समेत आईपीसी की विभिन्न सात धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें