फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई की खाली सीटों पर दाखिले के लिए दो दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकारी और निजी आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए दोबारा शुरू हुई काउंसलिंग, 22 सितंबर तक मिलेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए एक और मौका दिया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की ओर से सरकारी और निजी आईटीआई में खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा काउंसलिंग शुरू की गई है। इसके तहत विद्यार्थी 22 सितंबर तक रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को उनकी योग्यता और मेरिट के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी। जिले की विभिन्न आईटीआई में अभी करीब 500 सीटें खाली हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के पास पसंद के तकनीकी ट्रेड में प्रवेश लेने का अवसर है। जिले में चार राजकीय आईटीआई संचालित हैं, जहां विभिन्न तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाता है। विभाग के अनुसार रिक्त सीटों को भरने के लिए 22 सितंबर तक काउंसलिंग प्रक्रिया चलेगी। विद्यार्थियों को दाखिले के लिए संबंधित आईटीआई में पहुंचकर उपलब्ध सीटों और ट्रेड की जानकारी लेनी होगी। आवेदन के समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा। सीटों का आवंटन मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें