फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी सिम से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो फोन भी बरामद, फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, ट्रूकॉलर प्रोफाइल्स व संदिग्ध चैट मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत नूंह पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जयसिंह पुर गांव से दो साइबर अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर थाना की टीम संदिग्ध मोबाइल नंबरों की निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में एक मोबाइल नंबर की लोकेशन नूंह क्षेत्र में सक्रिय मिली। जिस पर महाराष्ट्र के अमलनेर थाना में 15,000 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज थी। मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने गांव जयसिंह पुर में दबिश दी। जहां पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों युवकों ने अपनी पहचान शारुक व मोहम्मद जैद निवासी जयसिंहपुर के रूप में कराई। तलाशी लेने पर शारुक के पास से दो मोबाइल बरामद हुए, जिनमें फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, ट्रूकॉलर प्रोफाइल्स और कई संदिग्ध चैट्स मिले। प्रोफाइल नाम डॉ. राकेश कुमार और एमआर के नाम से लॉगिन पाए गए। फोन की गैलरी में कई क्यूआर कोड और प्रेंक एप जैसे नकली गूगल पे, फोन पे एप पाए गए।
जबकि मोहम्मद जैद से एक मोबाइल बरामद हुआ। इसमें भी व्हाट्सएप, फेसबुक और गूगल पे पर फर्जी प्रोफाइल व चैट्स मौजूद थे। उसकी गैलरी में भी ओल्ड कोइन स्कैम और पैसों की मदद की झूठी वीडियो मिलीं। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि बरामद सिम कार्ड राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत हैं। साइबर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ और साइबर फ्रॉड नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस अन्य राज्यों में भी सिम कार्ड के सत्यापन और नेटवर्क से जुड़े लिंक खंगाल रही है। पुलिस ने आमजन से आह्वान किया है कि अनजान कॉल या मैसेज से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना नूंह पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें