फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर युवक से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल दिखाकर युवक से लूटपाट
विज्ञापन

गुरुग्राम। उद्योग विहार स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक से मंगलवार अलसुबह एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर लूटपाट की। बदमाश कर्मचारी से सोने की अंगूठी, चेन और दो हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़ित बदमाशों की बाइक का नंबर नहीं देख पाया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से यूपी देवरिया के गांव कतरारी निवासी अतुल कुमार मिश्रा उद्योग विहार स्थित एक कंपनी में आईटी विभाग में कार्यरत है। वह राजनगर में किराये पर रहता है। मंगलवार सुबह करीब 4.15 बजे वह कंपनी से ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। झाड़सा फ्लाईओवर के पास बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली। वह कुछ समझ पाता इससे पहले बदमाशों ने उसे घेरते हुए पिस्तौल तान दी और सोने की अंगूठी, गले से सोने की चेन और जेब में रखे 2 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें