आरोपियों से चेन और वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने सोने की चेन झपटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से छीनी हुई सोने की चेन और वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके भोंडसी जेल भेज दिया है।
आरोपियों की पहचान नैनीताल (उत्तराखंड) की शांति कुंज कॉलोनी निवासी शुभम और नवादा (बिहार) के बाली गांव निवासी सूरज के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी छीनाझपटी करने, चोरी करने व नशा करने के आदी हैं। इसी कारण उन्होंने चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि शुभम पर चोरी करने, स्नेचिंग करने के 15 मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं। वहीं, सूरज पर चोरी करने, स्नेचिंग करने के पांच मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं।
बता दें कि एक महिला ने 30 जून को सेक्टर-40 थाने में शिकायत दी थी कि बाइक पर सवार दो युवक उसके गले से सोने की चेप झपटकर ले गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है।