गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्राओं का रुझान कम हो रहा है। पिछले वर्षों की अपेक्षा महिला आईटीआई में इस बार कम संख्या में आवेदन पहुंचे। सीटों के मुकाबले आवेदन कम होने की वजह स्पा थेरेपी और फाइनेंस एग्जीक्यूटिव के कोर्स को बंद किया गया है। कोर्स बंद होने के साथ ही आईटीआई में सीटें भी कम हो गई हैं। जहां पहले 219 सीटें थी वहीं अब 176 सीटों पर छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। महिला आईटीआई की प्राचार्य सरला अरोड़ा ने बताया कि दो कोर्स हटा दिए गए हैं। हालांकि पिछले सत्र की परीक्षाएं आयोजित होंगी। कम आवेदन आने की वजह से स्पा आईटीआई को बंद किया गया है। हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। अंतिम तिथि बढ़ने के बाद और अधिक आवेदन आने की उम्मीद है।