पुन्हाना। थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने गांव लुहिंगा कलां में गोकशी की साजिश को नाकाम करते हुए दो गाय बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, सभी आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।
पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गांव लुहिंगाकला के पास गश्त व अपराध पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव के कुछ लोग गौकशी कर मांस बेचने का धंधा करते हैं और आज भी गोवंश को काटने की नीयत से बांध रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की जहां टीम को दो गौवंश एक प्लाट में बंधे हुए मिले। पुलिस टीम को देखकर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। आरोपियों की पहचान हाकम, अंसार, नवाब दीन, साकिर और शब्बीर निवासी लुहिंगा कलां के रूप में की है। संवाद