फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दो भाईयों ने जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजस्थान के जयपुर में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जिले के जौरासी गांव के दो भाई चिराग धारीवाल और विनय धारीवाल ने एक ही टीम से खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने गांव का नाम रोशन किया बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया। चिराग धारीवाल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर चुना गया। यह दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। खिलाड़ियों के पिता धर्मेंद्र धारीवाल और माता अनीता धारीवाल ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बेटों ने लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें