फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 7.45 लाख रुपये का जुर्माना बकाया होने पर दो बाइक जब्त

विज्ञापन
चालान की जुर्माना रा​शि लंबित मिलने पर बाइक को जब्त करते हुए यातायात पुलिसकर्मी। फोटो- पुलिस
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- दोनों बाइक पर 164 चालान मिले लंबित, चालकाें ने जमा नहीं कराई थी जुर्माना राशि
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वाहन चालकों द्वारा बार-बार यातायात नियम तोड़ने व चालान की जुर्माना राशि जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर रही है। पुलिस ने 27 नवंबर को 7.45 लाख रुपये का जुर्माना बकाया होने पर दो बाइक जब्त की हैं। दोनों बाइक पर कुल 164 चालान लंबित मिले।
पहली कार्रवाई में यातायात पुलिस स्टेशन-1 के प्रभारी लोकेश व उनकी टीम ने एक बाइक को जांच के लिए रुकवाया। चालक को बाइक के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन चालक ने दस्तावेज नहीं दिखाए। जांच के दौरान बाइक पर कुल 31 चालान लंबित पाए गए, जिनकी जुर्माना राशि 4.84 लाख रुपये बकाया मिली। वहीं, दूसरी कार्रवाई में आर्टेमिस टी-पॉइंट जोनल अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजपाल व उनकी टीम ने जांच के दौरान एक बाइक को रूकवाया। चालक बाइक संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। बाइक पर कुल 133 चालान लंबित पाए गए, जिनकी जुर्माना राशि 2.61 लाख रुपये थी। दोनों बाइकों पर बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना बीमा के वाहन चलाने, रोड मार्किंग का उल्लंघन करने जैसे यातायात नियमों से संबंधित चालान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में 17,091 वाहनों के काटे चालान
पुलिस ने 27 नवंबर को यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए एक दिन में कुल 17,091 वाहनों के चालान काटे हैं। उक्त वाहन चालकों पर 3,38,98,500 रुपयों का जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान गलत पार्किंग करने पर 4,146 चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1,420 चालान व निर्धारित लेन में वाहन न चलाने पर 904 चालान काटे गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के चल रहे 166 वाहनों को जब्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें