फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धोखाधड़ी से लोन लेने के मामले में संलिप्त दो बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री अप्रूव्ड लोन वाले बैंक खातों का संवेदनशील डाटा लेकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस ने प्री अप्रूव्ड लोन वाले बैंक खातों का संवेदनशील डाटा लेकर धोखाधड़ी से लोन लेने के मामले में संलिप्त दो बैंक कर्मचारी गिरफ्तार किए हैं। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलिया (उत्तर प्रदेश) के तुलारा के पूरा टिका देवरी निवासी मोहम्मद अली और दिल्ली के गोविंदपुरी कालकाजी निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। वर्तमान में दोनों फरीदाबाद की दयालबाग कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस ने मोहम्मद अली को 23 अप्रैल को और आरोपी मोहम्मद आसिफ को 25 अप्रैल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मोहम्मद अली आरबीएल बैंक की दिल्ली शाखा में डिप्टी मैनेजर है और मोहम्मद आसिफ गुरुग्राम में एक्सिस बैंक में काम करता था। आरोपी मोहम्मद अली मुख्य साजिशकर्ता है और उसने मोहम्मद आसिफ को प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफर वाले बैंक अकाउंट की गोपनीय जानकारी निकलने को कहा। मोहम्मद आसिफ ने बैंकिंग सिस्टम को एक्सेस करके संवेदनशील कस्टमर डाटा मोहम्मद अली के साथ शेयर किया। जिसके बाद मोहम्मद अली ने प्राप्त हुए डाटा को सिम कार्ड के साथ मामले में अन्य आरोपी मोहम्मद हसीम को दिया। मोहम्मद हसीम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्राप्त हुए बैंक खाता से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल दिया। इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करके मामले में धोखाधड़ी से प्री अप्रूव्ड लोन लेने की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

4.74 लाख रुपये का लिया लोन
11 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति ने साइबर अपराध मानेसर में शिकायत दी थी कि 6 दिसंबर 2025 को उसके एक्सिस बैंक खाते से 12,585 रुपये कट गए। जब बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि किसी ने उसके बैंक खाते से मोबाइल नंबर बदलकर करीब 4.74 लाख रुपये का लोन ले लिया। उसकी पहली किस्त के रूप में 12,585 रुपये कटे थे। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना मानेसर में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। रिमांड पूरा होेने के बाद सोमवार को अदालत में पेश करके आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले में छानबीन व आगामी कार्रवाई की जा रही है। - मनोज, इंस्पेक्टर व प्रभारी साइबर अपराध थाना मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें