फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 3.60 करोड़ रुपए के लैपटॉप चोरी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
3.60 करोड़ रुपए के लैपटॉप चोरी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

-अलग-अलग ठिकानों से 300 लैपटॉप बरामद, आरोपियों को भेजा जेल, तमिलनाडु से गुरुग्राम पहुंचाने थे लैपटॉप
संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। बीते एक दिसम्बर को जिले के रेवासन गांव के नजदीक एक ट्रक से 3.60 करोड़ के लैपटॉप चोरी के मामले में नूंह अपराध जांच शाखा टीम ने दो आरोपियों को दबोचा है। दोनों आरोपियों के अलग-अलग ठिकानों से 300 लैपटॉप बरामद किए गए हैं। आरोपियों की तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। नूंह सीआईए पुलिस के मुताबिक मामले में कार्रवाई जारी है। जल्द और भी गिरफ्तारियां होंगी।
विज्ञापन


नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीते 11 दिसम्बर को ट्रक मालिक पवन के बयान पर थाना रोजका मेव पुलिस ने गांव बनबन तहसील भिवाड़ी जिला अलवर निवासी चाक वकरम और जीराहेड़ा भरतपुर राजस्थान निवासी खलासी अरशद के विरुद्ध केस दर्ज किया था। शिकायत में बताया कि 30 नवंबर को ट्रक तमिलनाडु के तिरुवनलूर जिले से 1311 लैपटॉप लेकर चेन्नई से नागपुर होता हुआ गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ। कुछ लैपटॉप और कंप्यूटर उपकरण नागपुर में उतारने के बाद ट्रक बीते एक दिसंबर को शाम के समय नूंह रेवासन गांव की सीमा में पहुंचा। आरोप था कि यहां पर चालक और खलासी ने मिलकर गाड़ी से 607 लैपटॉप चोरी कर लिए।इसके बाद घमडोज गुरुग्राम टोल प्लाजा के पास गाड़ी को लावारिस हालत में खड़ा कर फरार हो गए। गाड़ी में लगे जीपीएस से लोकेशन पता लगी वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भोंडसी थाना पुलिस को अवगत कराया, भोंडसी थाना पुलिस ने पूरी वारदात की जानकारी लेते हुए जीरो एफआईआर दर्ज कर रिपोर्ट नूंह पुलिस को प्रेषित कर दी। शिकायत के मुताबिक वाहन से 607 लैपटॉप चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत 3 करोड़ 60 लाख 38 हजार 500 रुपए बताई गई है। नूंह सीआईए उप निरीक्षक इसराइल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए बीते 24 दिसंबर को आरोपी खलासी अरशद और उसके साथी खालिद निवासी जीराहेड़ा थाना जुरहड़ा जिला भरतपुर को एक ठिकाने से दबोच लिया। फोटो :-पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें