गुरुग्राम। शहर के पॉश इलाके एमजी रोड स्थित शराब ठेके से 5.20 लाख रुपये और शराब चोरी का मामला सामने आया है। ठेकेदार की शिकायत पर सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच इंचार्ज नरेंद्र शर्मा की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान असलम उर्फ ताई निवासी सुनारी जिला नूंह और इस्लाम उर्फ टूटी निवासी रावली, थाना फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। आरोपी असलम पर हरियाणा और राजस्थान में 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं, जबकि इस्लाम पर राजस्थान में तीन केस हैं। इनके खिलाफ गुरुग्राम में सात अन्य एफआईआर दर्ज हैं। जिनमें ज्यादातर चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। इस संबंध में तीन अप्रैल 2026 को ठेकेदार रोहित ने शिकायत दर्ज करवाई थी। ब्यूरो