गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि ओल्ड सोहना रोड पर दो युवक हथियार के बल पर राहगीरों को लूटने की फिराक में हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सोहना की आईटीआई कॉलोनी निवासी वकील खान व नसीम के रूप में हुई है। इनके पास से कट्टा, एक कारतूस, रॉड और वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ सोहना सिटी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।