फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजीव चौक फ्लाईओवर पर महिला के साथ अभद्रता व मारपीट में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने धमकी देने के साथ ही वाहन को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप
विज्ञापन


गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे के राजीव चौक फ्लाईओवर पर कार सवार महिला के साथ अभद्रता, मारपीट, धमकी देने व वाहन क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। शनिवार रात को हुई वारदात के बाद पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर सोनीपत के नाहरा गांव निवासी कमल वर्मा और दिल्ली के बख्तावरपुर निवासी सुजल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
मामले में सदर थाना पुलिस को रविवार को एक महिला ने शिकायत दी। महिला ने आरोप लगाया कि 6 जून की रात लगभग सवा 8 बजे वो राजीव चौक फ्लाईओवर से होकर कार से जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए कार सवार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इससे महिला की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाली कार में सवार कुछ व्यक्तियों ने मिलकर महिला से गाली-गलौज की और मारपीट की। साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली से मानेसर की ओर जा रहे थे। रास्ते में हुई सड़क दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विवाद बढ़ने पर उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक मार्ग में बाधा उत्पन्न करने व सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करने के संबंध में एक केस सोनीपत में पहले से दर्ज है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें