फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हथियार के दम पर अवैध वसूली करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुद्वारा रोड पर युवक पर हमले के मामले में सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने 2 युवकों को कापसहेड़ा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1 चाकू व सुआ बरामद भी किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान अजय उर्फ ज्ञानी और अनिल उर्फ हिटलर के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अवैध वसूली को लेकर पीड़ित पर हमला किया गया था। छह मार्च को शहर थाना क्षेत्र में एक युवक सब्जी मंडी गुरुद्वारा रोड पर फलों की रेहड़ी लगाता है। इसी दौरान सात-आठ व्यक्ति इसकी रेहड़ी पर आए और रेहड़ी लगाने के लिए रुपयों की मांग की। उसने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू व डंडों से हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों का अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें