एसडीएम कार्यालय में जाकर पता चला प्लाट के बारे में
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सुशांत लोक-1 में एक प्लॉट फर्जी कागजातों से दूसरे आदमी ने नाम कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित का इस बात का एसडीएम कार्यालय में दस्तावेज देखने के दौरान पता चला। पीड़ित का आरोप है कि थाना पुलिस शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद सुभांत लोक थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली निवासी अनिल के वसुजा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने करीब 30 साल पहले सुशांत लोक-1 में एक प्लाट लिया था। उनका कहना है कि वह वजीराबाद स्थित एसडीएम कार्यालय में किसी काम से गए थे। वहां जाकर पता चला कि प्लाट किसी और व्यक्ति ने नाम पर है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह प्लाट किसी को नहीं बेचा था। मामले की जानकारी होने के बाद उन्होंने एसडीएम से भी इसकी शिकायत की थी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद उन्होंने नगर निगम आयुक्त से भी शिकायत दी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर दस्तावेज की जांच कर जा रही है।