फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर झांसा देने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 23.31 लाख की ठगी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के शिवपुरी निवासी विकास पांडेय और ग्वालियर निवासी सुमित के रूप में हुई है। ठगी गई रकम में से 3 लाख रुपए सुभाष राठौड़ नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सुभाष ने यह खाता 25 हजार रुपए में आरोपी विकास और सुमित को दिया था। इसके बाद दोनों ने ये बैंक खाता 50 हजार रुपए में एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि साइबर क्राइम थाना साउथ में नौ फरवरी को एक व्यक्ति शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में 23.21 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड मांगा तो और रुपये मांगने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें