फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को काबू किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भूपेंद, जगीर निवासी जिला फरीदाबाद बताया है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ हत्या, लूट फिरौती समेत संगीन आरोप हैं। अन्य राज्यों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बीते साल शातिर गैंगस्टर सूबे के 3 शार्प शूटर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के फिराक में घूम रहे थे। सेक्टर-39 की अपराध शाखा टीम के एसआई राजकुमार मौके पर पहुंच गये। इसके बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस को भी अपने बचाव में गोली चलानी पड़ी। जिस कारण इस घटना में दो बदमाशों को पुलिस की गोली लगी। जबकि बदमाशों की गोली से दो पुलिसकर्मी घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान राजेश निवासी राजीव कॉलोनी, कमल निवासी गांव बढ़ा, अमन निवासी टाट प्रिवंती विवेक ,उदवीर निवासी फरीदाबाद, अनिल,चंद्रपाल निवासी रेवाड़ी के रुप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से बड़ी तादाद में अवैध हथियार बरामद किये थे। वहीं, मामले में दो आरोपी फरार चल रहे थे। जिनके बारे में सेक्टर-31 की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि मामले में लिप्त दो आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें