फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-10 की पुलिस ने स्कूल से बिजली के तार व अन्य सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को 13 दिसंबर को गुरुग्राम की सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3700 रुपये बरामद किए हैं। 10 दिसंबर को सरकारी स्कूल के बिजली के तार सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में सेक्टर-53 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-12 निवासी कर्ण (19) व साहिल (20) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी कर्ण गुरुग्राम में क्रोकरी की दुकान पर काम करता है और आरोपी साहिल गुरुग्राम में सफाई का काम करता है। दोनों आरोपी नशा करने के आदतन अपराधी हैं व नशे की पूर्ति के लिए उन्होंने स्कूल से बिजली के तार व अन्य सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें