फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हथियार के बल पर मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
2022 में आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हथियार के बल पर युवक से फोन लूटने वाले दो आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए अदालत ने बरी कर दिया है। यह फैसला जिला सत्र एवं न्यायाधीश सूर्य प्रताप सिंह की अदालत ने दिया है। शिकायतकर्ता ने पहले पुलिस को दी शिकायत में सिर्फ फोन छीनने के बात के बारे में बताया था। पीड़ित की तरफ से पुलिस जांच के दौरान हथियार के दम पर मोबाइल छीनने की बात का खुलासा किया गया था।
विज्ञापन

आरोपियों की तरफ से पेश हुई अधिवक्ता ट्विंकल यादव ने बताया कि आरोपी सुंदरम व आलोक को संदेह का लाभ देते हुए अदालत ने आरोपों से बरी कर दिया है। मूल रूप से बिहार निवासी सुजीत कुमार ने छह जुलाई 2022 को आईएमटी मानेसर थाना में शिकायत दी थी कि घर जाते समय रॉकलैंड अस्पताल के पास से दो युवक उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों सुंदरम व आलोक कुमार को पलवल पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने जांच के दौरान फोन छीनने की बात का खुलासा किया था। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गुरुग्राम लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें