गुरुग्राम। पुलिस चौकी चकरपुर की टीम ने मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के डहरोल गांव निवासी अंताजुल हक (24 वर्ष) और मालदा (पश्चिम बंगाल) के अमरुती मोमिनपाडा निवासी अनवर हुसैन (33 वर्ष) को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अनवर के खिलाफ चोरी करने के तीन मामले पहले भी दर्ज हैं। आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की पूर्ति करने के लिए चोरी करते हैं। ब्यूरो