फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबिंब एप की मदद से किया गिरफ्तार, एक आरोपी पहले बैंक में नौकरी करता था,
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुलिस टीम ने प्रतिबिंब एप की मॉनिटरिंग तकनीक की सहायता से गांव नाथूपुर से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी करने वाले आरोपी अंकित मिश्रा निवासी कानपुर और आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर अपराध पूर्व ने इस मामले की आपराधिक धाराओं 420, 120 बी में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन,तीन सिम कार्ड,एक लैपटॉप, नौ एटीएम कार्ड व चार चेक बुक बरामद की है।

बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (I4सी) द्वारा प्रतिबिंब पोर्टल तैयार किया है। इसकी मदद से किसी स्थान पर सक्रिय साइबर अपराधियों की रियल टाइम जानकारी उस क्षेत्र की पुलिस को मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अंकित पहले एक्सिस बैंक में काम करता था। उसने लोन लेने वालों का डाटा इकट्ठा कर रखा था। आरोपी इन लोगों को फोन पर लोन दिलाने के नाम से धोखाधड़ी से दस हजार से 2.5 लाख रुपये तक की ठगी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी अंकित वारदात में ठगी की गई राशि ट्रांसफर करवाने के लिए फर्जी बैंक खातों का प्रयोग करता था। फर्जी बैंक खातों के लिए खाताधारकों को आरोपी ठगी की रकम से दस फीसदी हिस्सा देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें