फिरोजपुर झिरका । शहर थाना क्षेत्र में सीएस स्टाफ ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हबीब पुत्र इब्राहिम निवासी भोंड थाना सिटी फिरोजपुर झिरका तथा जाफर पुत्र रुस्तम निवासी भोंड थाना सिटी फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। इन आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देसी 12 बोर बंदूक, एक कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में थाना सिटी फिरोजपुर झिरका में आर्म्स एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद