फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो आरोपी गिरफ्तार, सात गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुनहाना। नूंह पुलिस द्वारा गोकशी और पशु तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुन्हाना और नूंह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । इस कार्रवाई के दौरान सात गोवंश तथा दो पिकअप वाहन बरामद किए हैं ।
विज्ञापन

नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहली कार्रवाई में पुन्हाना सीआईए एवं पीओ स्टाफ तथा पुन्हाना सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव जाढोली क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी आरिफ पुत्र अमेले खान निवासी जाढोली थाना सदर पुन्हाना जिला नूंह को गिरफ्तार किया । मौके से पांच गाय तथा बिना नंबर की एक पिकअप गाड़ी बरामद की गई। दूसरी कार्रवाई में नूंह सदर थाना पुलिस ने आरोपी संजय कुमार पुत्र घूदाराम निवासी दारापुर थाना थानागाजी जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो गाय तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें