फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निवेश के नाम पर ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर क्राइम थाना ईस्ट की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.46 करोड़ रुपये की ठगी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पंजाब के मलेरकोटला के रहने वाले आसिफ अली और मोहम्मद हालिम शामिल हैं। आरोपियों में ठगी में प्रयोग हुए बैंक खाते को खुलवाकर 90 हजार रुपये में आगे बेचा था।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत एक व्यक्ति ने 20 अगस्त 2025 को दी थी। शिकायत में कहा गया कि शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने संपर्क किया। शिकायतकर्ता से अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर 1.46 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में अब जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को 29 जून को पंजाब के मलेरकोटला से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इन्होंने टूर एंड ट्रेवल कंपनी के नाम से एक बैंक खाता खुलवाया था। इस खाते को आरोपियों ने 90 हजार रुपये में आगे बेचा था। इस खाते में ठगी के 14.96 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर टीम इनके अन्य साथियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें