फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पूर्व एनएसजी कमांडो की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मुख्य आरोपी को उपलब्ध कराए थे हथियार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना के अंतर्गत कासन गांव में 30 अप्रैल की सुबह पूर्व एनएसजी कमांडो सुंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को 8 मई को गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-10 की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हत्या मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के खांडसा गांव निवासी हंस राघव (20) व आशू राघव (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी हंस राघव को सेक्टर-37 से और आरोपी आशू राघव को खांडसा गांव से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी आशू राघव ओडिशा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और आरोपी हंस राघव गाजियाबाद में बी.कॉम की पढ़ाई कर रहा था। आरोपी हंस व हत्या मामले में आरोपी कार्तिक पहले से एक दूसरे को जानते थे। आरोपी कार्तिक के कहने पर आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग हुए अवैध हथियार उपलब्ध कराए थे। आरोपियों ने यह हथियार अन्य व्यक्ति से खरीदे थे।
विज्ञापन

अपराध शाखा सेक्टर-10 की पुलिस ने 4 मई को गोली मारकर पूर्व एनएसजी कमांडो सुंदर सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन और गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश को गिरफ्तार किया था। आरोपी कार्तिक ने पुलिस को बताया था कि वर्ष 2018 में सुंदर सिंह ने उसके पिता बहादुर की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। सुंदर सिंह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। फिलहाल वह शादी के लिए जेल से पैरोल पर बाहर आया था। उसने अपने दोस्त गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश के साथ मिलकर सुंदर सिंह को गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


आगामी कार्रवाई व रिमांड के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। हत्या मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें