फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाइक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझे

विज्ञापन
विज्ञापन
- चोरी की आठ बाइक बरामद, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बुधवार को सुभाष चौक के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चोरी के आठ मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी हुई आठ बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान पलवल के धीरंकी गांव निवासी परवेज (25) व मलाई गांव निवासी तौफीक (34) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने एरिया मॉल के पास से बाइक चोरी मामले सहित गुरुग्राम से वाहन चोरी की आठ वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी परवेज पर चोरी करने के 10 मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं। आरोपी तौफीक पर चोरी करने, लूट करने, धोखाधड़ी करने, हत्या करने का प्रयास करने के तहत 12 मामले राजस्थान में पहले भी दर्ज हैं। आगामी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें