रेलवे रोड पर एक काले रंग की थार गाड़ी के चालक के साइड में बैठे युवक ने चलती गाड़ी से गेट खोलकर लघुशंका करनी शुरू कर दी थी। इसकी वीडियो पीछे चल रहे गाड़ी चालक ने बना ली थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि गाड़ी आरोपी मोहित की है। घटना के दौरान आरोपी अनुज गाड़ी लापरवाही से चला रहा था। आरोपी मोहित ने चलती गाड़ी से लघुशंका की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से थार गाड़ी को बरामद कर लिया है।
आरोपी मोहित के खिलाफ झज्जर में एक हत्या को मामला,दो मामले लड़ाई-झगड़े के और रोहतक में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। आरोपी 2022 में जेल से जमानत पर बाहर आया था।