फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती थार से की शर्मनाक करतूत: दरवाजा खोल लटककर की लघुशंका, पुलिस ने कार समेत दो को दबोचा; सामने आया वीडियो

Fri, 24 Oct 2025 07:03 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान जिला झज्जर के दादनपुर गांव निवासी मोहित और सिलाना गांव निवासी अनुज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
चलती धार कार से युवक ने सड़क पर किया पेशाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में चलती थार गाड़ी से लघुशंका करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को लघुशंका करने की वीडियो वायरल हुई थी। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान जिला झज्जर के दादनपुर गांव निवासी मोहित और सिलाना गांव निवासी अनुज के रूप में हुई है।

विज्ञापन

रेलवे रोड पर एक काले रंग की थार गाड़ी के चालक के साइड में बैठे युवक ने चलती गाड़ी से गेट खोलकर लघुशंका करनी शुरू कर दी थी। इसकी वीडियो पीछे चल रहे गाड़ी चालक ने बना ली थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि गाड़ी आरोपी मोहित की है। घटना के दौरान आरोपी अनुज गाड़ी लापरवाही से चला रहा था। आरोपी मोहित ने चलती गाड़ी से लघुशंका की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से थार गाड़ी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी मोहित के खिलाफ झज्जर में एक हत्या को मामला,दो मामले लड़ाई-झगड़े के और रोहतक में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। आरोपी 2022 में जेल से जमानत पर बाहर आया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें