फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयरहाउस से 35 लाख का सामान चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बिनौला क्षेत्र अंतर्गत एक कंपनी के वेयरहाउस से 35 लाख का सामान चोरी होने के मामले में फर्रुखनगर क्राइम ब्रांच टीम ने पथरेड़ी इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नूंह जिले के गांव डालावास निवासी शाहिद व रेवाड़ी जिले के गांव चौकी नंबर एक निवासी राकेश कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के मैनेजर ने भी दोनों पर शक जाहिर किया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 9 लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है। इसके साथ ही कुछ सामान भी मिला है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लगभग 35 लाख रुपये का सामान चोरी कर 11 लाख रुपये में बेच दिया था।
गांव बिनौला इलाके में संचालित एक निजी कंपनी के क्षेत्र प्रबंधक दिनेश पुरी ने 26 जनवरी को वेयर हाउस से ऑटो कैटलिस्ट के 1872 पीस चोरी किए जाने की शिकायत बिलासपुर थाने में दी थी। उन्होंने कंपनी के मशीन ऑपरेटर शाहिद व शिफ्ट इंचार्ज राकेश कुमार पर शक भी जाहिर किया था। ये दोनों वारदात के बाद से ही ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। शिकायत के आधार पर फर्रुखनगर अपराध शाखा ने 2 फरवरी को दोनों को गांव पथरेड़ी इलाके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर ने लिया गया। रिमांड के दौरान दोनों ने वारदात को अंजाम देने के साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने ऑटो कैटलिस्ट के सभी पीस पलवल जिले के गांव खिलुका निवासी आरिफ को 11 लाख रुपये में बेचे हैं। वहीं, पार्ट्स को आरिफ ने आगे दिल्ली के रहने वाले जाहिद को बेच दिया था। इस आधार पर पांच फरवरी को जाहिद को गिरफ्तार किया गया। राकेश की निशानदेही पर पुलिस ने 3 लाख रुपये जबकि शाहिद की निशानदेही पर 6 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें