फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोली चलाकर भय फैलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन युवकों ने 11 फरवरी को किए थे हवाई फायर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी के खोड़ गांव में 11 फरवरी को शराब के नशे में गोली चलाकर भय फैलाने के मामले में दो आरोपी को 17 फरवरी को बिलासपुर चौक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया गया एक कट्टा बरामद किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
आरोपियों की पहचान पटौदी क्षेत्र के खोड़ गांव निवासी करुण उर्फ गोली (23) व दीपक उर्फ पोली (19) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वे अपराधी किस्म के आदतन अपराधी है। 11 फरवरी की शाम करीब 6.50 बजे दीपक व अमन सहित कुल तीन युवक बाइक पर सवार होकर खोड़ गांव में आए। युवकों ने कट्टे से जुगनू के घर के पास हवाई फायर किए व भाग गए। मामले में पटौदी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी करुण ने पुलिस को बताया कि वारदात में प्रयोग किया गया कट्टा उसने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक व्यक्ति से सात हजार रुपये में खरीदा था। अपराध शाखा सेक्टर-40 के प्रभारी एसआई ललित ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आगामी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें