फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आरटीओ का फर्जी लिंक भेजकर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों आरोपी ठगों को कमीशन पर बैंक खाता उपलब्ध कराते थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आरटीओ का फर्जी लिंक भेजकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के घटाल गांव निवासी पवन और विक्की के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ठगों को कमीशन पर बैंक खाता उपलब्ध कराते थे।
27 अगस्त को साइबर अपराध पूर्व थाना पुलिस को एक पीड़ित ने शिकायत देकर बताया था कि उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ का फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजा गया था। उन्होंने लिंक खोला तो मोबाइल हैक कर उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध पूर्व थाने के निरीक्षक अमित कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी पवन भिवाड़ी में ई-मित्र (बिल भुगतान और सरकारी प्रमाणपत्रों को काम किया जाता है) की दुकान चलाता था। पीड़ित से ठगी की गई राशि में से चार लाख रुपये आरोपी पवन के बैंक खाते में आए थे। आरोपी ने अपना बैंक खाता आरोपी विक्की को बैंक खाता 10 प्रतिशत कमीशन पर बेचा था। आरोपी विक्की ने यह बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को खाते में ट्रांसफर होने वाली राशि के 20 प्रतिशत कमीशन पर बेच दिया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद किए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें