गुरुग्राम। सोहना के शिव कॉलोनी से 14 जुलाई को बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नूंह के खरखड़ी गांव निवासी शमीम और उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के प्रहलादगढ़ी गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ चोरी के पांच अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी दीपक पर हत्या का प्रयास करने, लूट करने, गैंगस्टर एक्ट के तहत सात मामले उत्तर-प्रदेश में दर्ज हैं। आरोपियों के पास से चोरी की गई पांच बाइक बरामद की गई है। संवाद